
हाई कोर्ट बार की समस्याओं को लेकर सांसद विवेक तन्खा से मिले पदाधिकारी
हाई कोर्ट बार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बार के पदाधिकारियों ने सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक तन्खा से मुलाकात की।
इस दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं, विशेषकर महिला अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने अधिवक्ता समुदाय के हितों एवं सुविधाओं से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया।
अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सार्थक पहल आवश्यक है।









